30 हजार रुपये से कम में खरीदना है दमदार स्मार्टफोन? OnePlus, iQOO, Poco और Realme के ये हैं बेस्ट ऑप्शन
Smartphones Under Rs 30,000:
तीस हजार रुपये के बजट में एक दमदार स्मार्टफोन खरीदना अब चुनौती बन गया है। लेकिन बढ़ती कीमतों के बीच भी, बेहतरीन बैटरी, शानदार गेमिंग और धांसू कैमरे वाले कई फोन्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं 30,000 रुपये के बजट में आने वाले कुछ शानदार स्मार्टफोन्स के बारे में...

हाल ही में स्मार्टफोन के पार्ट्स, खासकर मेमोरी और स्टोरेज के दाम तेजी से बढ़े हैं। इसके चलते स्मार्टफोन की लागत बढ़ गई है और अब सस्ते फोन भी महंगे हो गए हैं। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां भी अब मिड-रेंज और प्रीमियम फोन्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। जिसके चलते हाल ही के दिनों में बाजार में 30-35 हजार की कीमत वाले कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। अगर आपका भी बजट 30,000 रुपये है और आप इस रेंज में एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो इस खबर में हम आपको चार बेस्ट स्मार्टफोन डील के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं...

OnePlus Nord CE 6 Lite: डेली यूज के लिए ऑलराउंडर
क्लीन सॉफ्टवेयर और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह बेस्ट है। इसमें 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.72-इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी (LCD) स्क्रीन है, जो धूप में भी शानदार दिखती है।
पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP64 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है।
MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट और 21,683 sq mm वेपर कूलिंग सिस्टम के साथ इसका Antutu स्कोर 10 लाख (1 मिलियन) के पार है। BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स 90fps पर बिना किसी रुकावट के चलते हैं। वीडियोग्राफी के लिए 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा (4K@30fps सपोर्ट) और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट लेंस दिया गया है।

Poco X7 और X7 Pro: गेमर्स के लिए पावरहाउस
अगर आपको सिर्फ रॉ-परफॉर्मेंस चाहिए, तो Poco X7 Pro लाजवाब है। MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर, 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 6,550mAh बैटरी (90W फास्ट चार्जिंग) और 16 लाख के Antutu स्कोर के साथ यह एक बीस्ट है। अमेजन पर इसकी कीमत 31,000 रुपये से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ यह 30K के अंदर आ जाता है।
वहीं, थोड़ा सस्ता Poco X7 (Dimensity 7300 Ultra चिपसेट और UFS 2.2 स्टोरेज) डेली टास्क और गेमिंग आसानी से संभाल लेता है, हालांकि कीमत कम रखने के लिए इसमें कुछ हार्डवेयर समझौते किए गए हैं।
- Jio vs Vi: 859 रुपये वाले प्लान में किसका पलड़ा भारी? जानिए कौन दे रहा है ज्यादा वैल्यू
- Cloudflare: क्या AI एजेंट्स बनेंगे छोटे व्यापारियों का काल? क्लाउडफ्लेयर के सीईओ की इस चेतावनी ने उड़ाई नींद
- China vs US: सुपर कंप्यूटर की रेस में चीन ने अमेरिका को पछाड़ा, 8 साल बाद फिर हासिल किया दुनिया का नंबर-1 ताज
- अमेरिकी खूफिया सिस्टम को चंद घंटों में AI ने भेदा: ढूंढ निकालीं कमजोरियां, उड़ी सुरक्षा एजेंसियों की नींद