20,000 रुपये से बजट में 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन: Poco, Motorola से लेकर CMF तक, बैटरी-कैमरा सब दमदार

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 17 May 2026 02:16 PM IST
सार

Best Phones Under Rs 20,000:

अगर आप 20 हजार रुपये से कम में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। इस बजट में अब प्रीमियम डिजाइन, OIS कैमरा, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। यहां जानिए इस महीने के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स के बारे में।

विज्ञापन
best smartphones under 20000 india poco x7 cmf phone 2 pro motorola g67
20 हजार रुपये के अंदर 5 स्मार्टफोन्स - फोटो : रियलमी

    भारतीय स्मार्टफोन बाजार में इस समय बजट सेगमेंट काफी प्रतिस्पर्धी हो चुका है। RAM और दूसरे कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ने के बावजूद कंपनियां इस रेंज में शानदार फीचर्स वाले फोन लॉन्च कर रही हैं। चाहे आपको कैमरा पसंद हो, लंबी बैटरी चाहिए या प्रीमियम डिजाइन, इस बजट में लगभग हर जरूरत का विकल्प मौजूद है। आइए 20 हजार रुपये के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन 5G स्मार्टफोन्स के बारे में जानते हैं।

    POCO X7 5G
    POCO X7 5G - फोटो : POCO

    Poco X7 5G

    अगर आप प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं, तो Poco X7 5G शानदार विकल्प बन सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है।

    फोन में 6.67 इंच का 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    फोन में 5500mAh बैटरी दी गई है, जो आराम से डेढ़ दिन तक चल सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जर भी बॉक्स में मिलता है। यह फोन Android 14 आधारित HyperOS पर चलता है। कंपनी ने 3 बड़े Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।

    मोटोरोला जी67 पावर
    मोटोरोला जी67 पावर - फोटो : Motorola

    Motorola G67 Power 5G

    बैटरी बैकअप चाहने वालों के लिए Motorola G67 Power 5G बेहतरीन विकल्प है। इसमें बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में दो दिन से ज्यादा चल सकती है।

    फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 6.7 इंच की Full HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

    फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony LYT-600 सेंसर वाला 50MP कैमरा मिलता है। साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    फोन Android 15 पर चलता है और इसमें लगभग स्टॉक Android एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी ने कम से कम एक बड़े Android अपडेट की पुष्टि की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें