Best Phone Under 15000: कम कीमत में मिलते हैं शानदार फीचर्स वाले ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 10 Jul 2022 05:47 PM IST
सार
विज्ञापन
Best Smart Phone Under 15000 these mobile available less rs with great camera and feature
Best Phone Under 15000 - फोटो : अमर उजाला

    आज कल के डिजिटल जमाने में स्मार्टफोन पर निर्भरता बढ़ गई है। चाहे एजुकेशन हो, बैंकिंग हो, बिजनेस हो या फिर डेली यूज के काम हो, स्मार्टफोन ने हर जगह अपनी पैंठ बनाई है। ऑनलाइन एजुकेशन, डिजिटल लेनदेन, बिल भुगतान, मनोरंजन और फोटो क्लिक करने के लिए हमें स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती ही है। पर इन सब काम के लिए सिर्फ महंगे स्मार्टफोन लेना ही जरूरी नहीं है। आज मार्केट में बहुत सारे स्मार्टफोन ब्रांड्स उपलब्ध हैं जो कम कीमत में अच्छे स्पेसिफिकेशन दे रहे हैं। हम आपने लिए लाए हैं 15,000 रुपये या इससे कम कीमत के शानदार स्मार्टफोन जो आपके डेली टास्क को आसान बना देंगे। आइए जानते हैं...

    Moto G52
    Moto G52 - फोटो : Motorola

    Moto G52 में 6.6 इंच की फुल HD+ pOLED डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। Moto G52 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto G52 में 5000mAh की बैटरी और 33W की TurboPower फास्ट चार्जिंग मिलती है। इस फोन के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,499 रुपये है।

    Vivo T1 5G
    Vivo T1 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Vivo T1 5G में 6.58 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2408 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ आई प्रोटेक्शन भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 आधारित FunTouch OS 12 दिया गया है। Vivo T1 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Vivo T1 5G में 5000mAh की बैटरी और 18W का चार्जर सपोर्ट दिया गया है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 15,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें