Amazon Sale: स्मार्ट बल्ब पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर, फोन से ही कर सकेंगे ऑन-ऑफ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 16 Oct 2022 04:03 PM IST
best smart LED bulb and offers on Amazon Sale with wifi
top 5 smart bulbs - फोटो : AMAR UJALA

    आजकल के डिजिटल वर्ल्ड में लगातार सभी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स स्मार्ट होते जा रहे हैं। अब मार्केट में स्मार्ट बल्ब भी उपलब्ध हैं, इन्हें बोलकर बंद या चालू किया जा सकता है। स्मार्ट बल्ब को अपने फोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में हम आपको भारत में बिकने वाले टॉप-5 स्मार्ट बल्ब के बारे में बताएंगे। इन स्मार्ट बल्ब पर अमेजन पर शानदार ऑफर्स भी मिल रहा है। आइए जानते हैं।

    Mi Smart LED Wi-Fi Bulb
    Mi Smart LED Wi-Fi Bulb - फोटो : MI

    Mi Smart LED Wi-Fi

    एमआई के इस बल्ब की क्षमता 9W की है और इसकी ब्राइटनेस 105 ल्यूमेंस है। इस बल्ब को 649 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें 16 मिलियन कलर्स और 11 साल लॉन्ग लाइफ मिलती है। इस बल्ब को एमआई होम एप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह एप आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए काम करता है। इस बल्ब को बोलकर भी कंट्रोल किया जा सकता है। बल्ब में गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा जैसे वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।

    Halonix Prime Prizm Smart Wi-Fi LED Bulb
    Halonix Prime Prizm Smart Wi-Fi LED Bulb - फोटो : amazon

    Halonix Prime Prizm

    Halonix Prime Prizm स्मार्ट बल्ब की क्षमता 12W की है। इसकी अमेजन पर कीमत 694 रुपये है। इस बल्ब में वाई-फाई और अमेजन एलेक्सा के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। इसे फोन और टैबलेट से कंट्रोल किया जा सकता है। यह बल्ब एलेक्सा के साथ हिंदी कमांड भी समझ लेता है। बल्ब के साथ 16 मिलियन कलर्स का सपोर्ट है।