हाड़ कंपाने वाली सर्दी में किसी तोहफे से कम नहीं हैं ये टॉप-5 ब्रांडेड रूम हीटर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 09 Jan 2023 04:13 PM IST
विज्ञापन
Best room heater from Usha havells and more brands for this winter
Best Room Heater - फोटो : अमर उजाला

    देश की राजधानी नई दिल्ली समेत देश के कई राज्य इस वक्त भयंकर ठंड की चपेट में हैं। डॉक्टर के मुताबिक उम्रदराज लोगों के लिए ठंड, गर्मी के मुकाबले अधिक घातक होती है। अधिक ठंड के कारण स्ट्रोक और पैरालाइज होने का खतरा बढ़ जाता है। पहले लोग अलाव जलाते थे। कई लोग घरों में अंगीठी जलाते थे लेकिन धुएं और आगलगी के घटनाओं के कारण अब लोग इनसे परहेज करने लगे हैं। इनकी जगह अब रूम हीटर ने ली है। बाजार में आज तमाम तरह के हीटर हैं जिन्हें लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि आप भी किसी अच्छे हीटर की तलाश में हैं और तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा हीटर खरीदा जाए तो यह रिपोर्ट आपके काम आ सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ब्रांडेड और बेस्ट हीटर के बारे में बताएंगे....

    Usha Room Heater
    Usha Room Heater - फोटो : Usha

    Usha Room Heater: HH 3503H

    रूम अपलाएंसेज में उषा जैसी कंपनियों का नाम प्रमुखता से सामने आता है। Usha के पास Usha Halogen हीटर है जो कि हैलोजन ट्यूब से लैस है। यह काफी तेजी से गर्म रहता है। इसमें तीन हैलोजन ट्यूब हैं। कंपनी के मुताबिक हैलोजन हीटर बिजली की खपत कम करते हैं। इसकी कीमत 4,090 रुपये रखी गई है।

    Aristo 2000Watt
    Aristo 2000Watt - फोटो : Aristo

    Aristo 2000Watt

    Morphy Richards का यह हीटर 2000W का है और यह भी एक फैन रूम हीटर है। इसमें एक नॉब दिया गया है जिसकी मदद से टेंपरेचर को मैनेज किया जा सकता है। इसके साथ दो साल की वारंटी मिल रही है। इसकी कीमत 3,790 रुपये रखी गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें