Year Ender 2022: 20 हजार से कम कीमत वाले इस साल के बेस्ट स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

डिजिटल बाजार में कई सारे स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के साथ साल 2022 विदा हो रहा है। इस साल 20 हजार से कम कीमत में वनप्लस ने भी पहली बार अपना स्मार्टफोन पेश किया। साल 2022 में रियलमी, ओप्पो, वीवो, मोटो और आईकू के साथ-साथ सैमसंग और वनप्लस जैसी कंपनियों ने भी अपने शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यदि आप कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको साल 2022 में भारत में लॉन्च हुए 20 हजार से कम कीमत वाले पांच बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी देंगे। चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

POCO X4 Pro 5G
पोको के इस फोन की शुरुआती कीमत 18,999 है। इस कीमत पर 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। इस फोन को इसी साल मार्च में पेश किया गया है। यह एक ऑलराउंडर फोन है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है। इसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग है। POCO X4 Pro 5G में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इस फोन को सेल में 13,999 रुपये तक की कीमत पर बेचा गया है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G कंपनी का अब तक का सबसे कम कीमत वाला फोन है। फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 जीपीयू मिलता है। फोन में 8 जीबी तक LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन में तीन रियर कैमरे मिलते हैं, जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी और 33 वाट की सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।