128GB स्टोरेज वाले टॉप पांच फोन, कीमत 15 हजार से भी कम, देखें पूरी लिस्ट

आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है और इससे स्मार्टफोन पर निर्भरता बढ़ी है। मनोरंजन और फोटो क्लिक करने के लिए हमें स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती ही है। ऐसे में यदि आपके फोन की स्टोरेज कम होती है, तो ज्यादा डाटा स्टोर करने में काफी दिक्कत आती है। यानी की अब फोन में कम से कम 128 जीबी की स्टोरेज होना आवश्यक हो गया है, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ज्यादा स्टोरेज वाला फोन महंगा ही आए।
अब मार्केट में कम कीमत में भी अच्छी स्पेसिफिकेशन और ज्यादा स्टोरेज वाले फोन उपलब्ध हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत के अच्छे फीचर्स और कम से कम 128 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

Realme C35 में 6.6 इंच की फुल HD+ और 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलती है। Realme में Unisoc T616 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6 जीबी की LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Realme C35 के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट पोट्रेट के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इस फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को आप 15,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते है। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

Vivo T1x में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में क्वॉलकॉम Snapdragon 680 प्रोसेसर और 4 लेयर कूलिंग सिस्टम मिलता है। फोन में डुअर रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो 50 मेगापिक्सल प्रायमरी कैमरा का सेंसर f/1.8 अपर्चर के साथ, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ivo T1x में 5000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर्स भी मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। फोन दो कलर ऑप्शन ग्रेविटी ब्लैक और स्पेस ब्लू उपलब्ध है। फोन के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।