काम की बात: 3,000 रुपये की कीमत में पांच बेस्ट पार्टी स्पीकर, माइक भी मिलेगा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 03 Aug 2022 05:57 PM IST
Best Party Speakers Under 3000 With Wireless Mic In India Check Price Specifications in Hindi
Best Party Speakers Under 3000 - फोटो : अमर उजाला

    आजकल वायरलेस यानी ब्लूटूथ स्पीकर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। आउटडोर पार्टी से लेकर इनडोर म्यूजिक तक में इन ब्लूटूथ स्पीकर्स का इस्तेमाल किया जाने लगा है। इन स्पीकर के फायदे भी बहुत हैं, आप इन स्पीकर्स को कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं और इनमें लंबी बैटरी भी मिलती है। यदि आप भी आउटडोर पार्टी के लिए ब्लूटूथ स्पीकर खरीदना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपके लिए टॉप पांच पॉवरफुल साउंड वाले ब्लूटूथ स्पीकर की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमत 3,000 रुपये से कम है।

    boAt Party Pal 20
    boAt Party Pal 20 - फोटो : boAt

    boAt की तरफ से आने वाला boAt Party Pal 20 स्पीकर 3 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला एक अच्छा ऑप्शन है। इस स्पीकर में 15W के साउंड आउटपुट के साथ 5 घंटे की बैटरी लाइफ भी मिलती है। स्पीकर में ब्लूटूथ v5.0 की कनेक्टिविटी और 15 मीटर तक की वायरलेस रेंज मिलती है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर में ऑक्स, यूएसबी पोर्ट, वॉयस रिकॉर्डिंग और एफएम रेडियो का ऑप्शन भी मिलता है। स्पीकर को माइक्रोफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है और इसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

    GIZMORE GIZ WHEELZ T1001 Pro
    GIZMORE GIZ WHEELZ T1001 Pro - फोटो : अमेजन

    GIZMORE का यह स्पीकर मल्टिपल कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आता है इसमें यूएसबी और माइक्रो एसडी कार्ड स्लोड मिलता है। GIZMORE GIZ WHEELZ T1001 Pro में 10W की पॉवरफुल साउंड आउटपुट के साथ 3 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है। इस स्पीकर में Karaoke माइक के साथ ब्लूटूथ और ऑक्स का भी सपोर्ट दिया गया है। इस स्पीकर को 1,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें