iPhone 13 mini को शानदार कीमत में खरीदने का आखिरी मौका, मिल रहा बेस्ट ऑफर

साल 2022 अब खत्म होने की कगार पर है। पुराने साल के साथ कुछ पुरानी यादें भी लोगों को खत्म होंगी और नए साल में कुछ लोग नया इतिहास लिखने को तैयार हैं। इस साल आप में से कई लोगों ने कई सारे गैजेट खरीदे होंगे और कई लोग अभी भी कुछ गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जो जाते हुआ साल 2022 में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको iPhone 13 mini पर इस वक्त मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

iPhone 13 mini पर मिल रहा शानदार ऑफर
इस वक्त आप iPhone 13 mini के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 65,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 94,900 रुपये में iPhone 13 mini का 512 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिल रहा है। iPhone 13 mini को इस कीमत पर अमेजन इंडिया से रेड ब्लू, मिडनाइट और पिंक कलर में खरीदा जा सकता है। बता दें कि iPhone 13 mini के 256 जीबी स्टोरेज लॉन्चिंग कीमत 74,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल की कीमत 94,900 रुपये है।

Amazon दे रहा तीन-तीन ऑफर
iPhone 13 mini के साथ Amazon फिलहाल तीन ऑफर दे रहा है। Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड के साथ दो ईएमआई के विकल्प मिल रहे हैं जिनमें 3 महीने और 6 महीने की ईएमआई शामिल है। इसके अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ भी 6 महीने का ऑफर मिल रहा है। फोन के साथ 13,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।