डुअल रियर कैमरा वाले फुल पैसा वसूल स्मार्टफोन, कीमत 10,000 रुपये से कम

Realme C1
रियमली सी1 में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी है। इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित कलर ओपरेटिंग सिस्टम है।। इसके अलावा इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा रियलमी सी1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। रियलमी सी1 में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 4230mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये है।

Realme 2
इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4230 एमएएच की बैटरी है। रियलमी 2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी वेरियंट की कीमत 9,499 रुपये है।

Honor 7C
हॉनर 7सी की बात करें तो Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर मिलेगा। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में मिलेगा। फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। हॉनर 7सी के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है।