इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने की प्लानिंग है तो यह लिस्ट आ सकती है आपके काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Best non-contact infrared thermometers to buy under 5000
Infrared Thermometer - फोटो : amarujala

    कोरोना महामारी फैलने के बाद लोगों में सेहत के प्रति पहले के मुकाबले अधिक जागरूकता देखने को मिल रही है। कोई रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपने खानपान में बदलाव कर रहा है तो कोई सेहत से संबंधित उपकरणों पर पैसे खर्च कर रहा है। महामारी फैलने के बाद एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है कि साधारण थर्मामीटर की जगह अब इंफ्रारेड थर्मामीटर ने ली है। संक्रमण से बचने के लिए अधिकतर अस्पतालों के डॉक्टर्स भी अब इंफ्रारेड थर्मामीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई लोग निजी इस्तेमाल के लिए भी इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीद रहे हैं। यदि आप भी इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इसमें हम आपको 5,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले कुछ इंफ्रारेड थर्मामीटर के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं....

    zoook thermometer
    zoook thermometer - फोटो : amar ujala

    ZOOOK

    फ्रांसीसी ब्रांड जूक (ZOOOK) ने इंफ्रा टैम्प नाम से कॉन्टैक्टलेस थर्मामीटर पेश किया है जिसे आप 3,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस इंफ्रारेड डिजिटल डुअल मोड थर्मामीटर की मदद से किसी भी शरीर या सतह का तापमान तत्काल पता लगाया जा सकता है। यह थर्मामीटर महज एक सेकेंड में सही तापमान बता सकता है। इसमें इनबिल्ट अलर्ट प्रणाली भी है जो निर्धारित सीमा से अधिक तापमान होने पर अलार्म बजाती है। जूक इंफ्रा टैम्प अधिकतम 30 लोगों के तापमान की रीडिंग्स को सेव करके रख सकता है। इंफ्रा टैम्प तीन रंगों वाली बैकलिट एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है और ब्राइट व्हाइट बैकलाइट वाले बड़े स्क्रीन डिस्प्ले की मदद से रात में भी इसमें रीडिंग्स को आसानी से देखा जा सकता है। जूक का यह थर्मामीटर ऑटोमेटिक शटडाउन सिस्टम से लैस है यानी इस्तेमाल नहीं होने पर यह खुद ही बंद हो जाता है।

    Infrared Thermometer
    Infrared Thermometer - फोटो : amar ujala

    Segun

    भारतीय ब्रांड Segun लाइफ के इंफ्रारेड थर्मामीटर की कीमत 4,999 रुपये है। इसमें इंफ्रारेड सेंसर, एलईडी डिस्प्ले के साथ नो-टच सेंसर दिया है। खास बात यह है कि इस थर्मामीटर का इंफ्रारेड सेंसर 2 सेंटीमीटर तक सटीक जानकारी रिकॉर्ड करता है। इसके अलावा यूजर्स को इस थर्मामीटर में तापमान रिकॉर्ड कर रखने की सुविधा मिली है। इस थर्मामीटर में एलईडी डिजिट डिस्प्ले दिया है, जो रेड और ग्रीन कलर की लाइट को सपोर्ट करता है। इस थर्मामीटर की बॉडी तापमान रेंज 34.0℃ से लेकर 42.9℃ तक है। इस थर्मामीटर में डाटा स्टोरेज, ऑडियो और सेंटीग्रेड से फारेनहाइट में स्विच करने की सुविधा मिली है। इसके अलावा यह थर्मामीटर 3 से 5 सेंटीमीटर तक सटीक तापमान रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें