दो हजार रुपये से कम कीमत में लंबी बैटरी और शानदार BASS वाले पांच बेस्ट नेकबैंड

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 07 Jul 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Best Neckband Under 2000 With Active Noise Cancellation And Long Lasting Battery
Oppo Enco M32 - फोटो : Amazon

    भारत में वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन का चलन तेजी से बढ़ा है। शुरुआत नें नेकबैंड बहुत महंगे होते थे इसलिए यह सबकी पहुंच से दूर थे लेकिन अब इनकी कीमत में भारी कमी आई है क्योंकि पहले सैमसंग के साथ एक या दो ही ब्रांड थे जो अच्छी क्वालिटी के नेकबैंड मार्केट में ला पाते थे लेकिन अब ऑडियो मार्केट में घरेलू कंपनियों के आने से अच्छी स्पेसिफिकेशन के नेकबैंड ईयरफोन कम कीमत में भी उपलब्ध हैं। यह ईयरफोन अच्छी साउंड क्वालिटी के साथ बढ़िया बैटरी बैकअप भी देते हैं और ड्यूरेबल भी हैं। आज मार्केट में 2,000 रुपये से कम कीमत में भी बढ़िया नेकबैंड उपलब्ध है। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जो नेकबैंड खरीदना चाहते होंगे लेकिन तय नहीं कर पा रहे कि कौन सा बेस्ट है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 2,000 रुपये से कम कीमत में बेस्ट वायरलेस नेकबैंड के बारे में बताएंगे जिनकी बैटरी लाइफ 100 घंटे तक की है और इनके साथ शानदार BASS भी मिलेगी।

    Oneplus Bullets Z2
    Oneplus Bullets Z2 - फोटो : Amazon

    वनप्लस की ओर से आने वाला Oneplus Bullets Z2 ईयरफोन 2,000 रुपये से कम कीमत में 12.4 mm BASS ड्राइवर के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस नेकबैंड को 10 मिनट चार्ज कर 20 घंटे तक चलाया जा सकता है। इस ईयरफोन में डीप BASS और बढ़िया साउंड क्वालिटी मिलेगी। इस ईयरफोन में IP55 रेटिंग दी गई है, जो पानी और पसीना लगने पर जल्दी खराब नहीं होगी। इस ईयरफोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद लगभग 30 घंटे तक चलाया जा सकता है। Oneplus Bullets Z2 की कीमत 1,999 रुपये है। इसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और वनप्लस के ऑनलाइन-ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    pTron Tangent Urban
    pTron Tangent Urban - फोटो : Amazon

    भारतीय ईयरफोन निर्माता कंपनी pTron की तरफ से आने वाला pTron Tangent Urban की कीमत 1,000 रुपये से भी कम है। इस ईयरफोन में Environmental Noise Cancellation (ENC) और 60 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिलता है। इस ईयरफोन में Bluetooth 5.3, IPX4, लो लिटेंसी गेमिंग (Low Latancy Gaming), टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है। इस ईयरफोन की कीमत 799 रुपये है। इसे अमेजन के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें