घर को सिनेमा बना देंगे ये मिनी प्रोजेक्टर, फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट, कीमत 3 हजार से भी कम

यदि आप कम कीमत में अच्छी क्वालिटी वाला मिनी प्रोजेक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर आपको मिनी प्रोजेक्टर पर भारी डिस्काउंट देखने मिल रहा है। ऑफर्स के साथ आप 3 हजार से भी कम की शुरुआती कीमत पर मिनी प्रोजेक्टर खरीद सकते हैं और अपने घर पर ही सिनेमा वाला फील ले सकते हैं। चलिए इन प्रोजेक्टर और इनपर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में जानते हैं।

Zync T300 Mini Projector
Zync की तरफ से आने वाले पोर्टेबल प्रोजेक्टर की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन इस प्रोजेक्टर को 44 फीसदी की छूट के साथ 3,301 रुपये में खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं कोटक बैंक डेबिट कार्ट से प्रोजेक्टर की खरीद पर 1500 रुपये तक लाभ भी मिलेगा। यानी आप 2 हजार से भी कम कीमत पर प्रोजेक्टर खरीद सकते हैं। Zync T300 Mini Projector में LED इंटरफेस मिलता है। प्रोजेक्टर के साथ (800x480 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 600 ल्यूमेन्स की ब्राइटनेस मिलती है। प्रोजेक्टर की मदद से 16-100 इंच तक की स्क्रीन का मजा लिया जा सकता है। साथ ही यह अधिकतम 10 फीट की दूरी तक प्रोजेक्शन कर सकता है। पोर्टेबल प्रोजेक्टर की लैंप लाइफ 20,000 घंटे है।

UNIC UC 20 Mini Projector
इस मिनी प्रोजेक्टर की कीमत 4,500 रुपये है, लेकिन 33 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इसे फ्लिपकार्ट से 2,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही सिटी क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर बैंक ऑफर के तहत 10 प्रतिशत और अधिकतम 1,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। मिनी प्रोजेक्टर में LCD चिपसेट मिलता है। प्रोजेक्टर की मदद से अधिकतम 4 फीट की दूरी तक प्रोजेक्शन किया जा सकता है। इसके साथ (320x240 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 16:09 आस्पेक्ट रेशियो और 60 ल्यूमेन्स की ब्राइटनेस मिलती है।