Laptop Under 30000: फास्ट प्रोसेसर और SSD वाले बेस्ट लैपटॉप

कोरोना काल के बाद से ही स्मार्टफोन के साथ लैपटॉप की मांग भी तेजी से बढ़ी है। वर्क फ्रॉम होम से लेकर बच्चों के ऑनलाइन स्टडी तक हमें लैपटॉप की जरूरत होती ही है। ऐसे में सिर्फ महंगे लैपटॉप ही खरीदना जरूरी नहीं है, आजकल मार्केट में कम कीमत में भी अच्छी स्पेसिफिकेशन और फास्ट प्रोसेसर वाले लैपटॉप उपलब्ध हैं। यदि आप भी कम कीमत में फास्ट प्रोसेसिंग और लंबी बैटरी वाले लैपटॉप की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 30,000 रुपये तक की कीमत में आने वाले बेस्ट SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

Infinix X1 Slim XL21
Infinix X1 Slim XL21 सीरीज लैपटॉप 30 हजार से कम कीमत में आने वाला एक अच्छा ऑप्शन है। इस लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलती है, जो 1920 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 300 निट्स की ब्राइटनेश मिलती है। लैपटॉप में इंटेल Core i3 10th Gen प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी की SSD स्टोरेज मिलती है। Infinix X1 Slim XL21 में विंडोज 11 का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही लैपटॉप में स्लिम डिजाइन के साथ डुअल स्पीकर और 11 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है। इस लैपटॉप को 29,990 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

ASUS VivoBook 14
असुस की तरफ से आने वाला यह लैपटॉप स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। इसमें 15.6 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन मिलती है, जो 1366 x 768 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। लैपटॉप में डुअल कोर Ryzen 3 3250U प्रोसेसर और 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 256 जीबी की SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में विंडोज 11 का सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ देखने को मिलती है। लैपटॉप का वजन 1.80 किलोग्राम है। इसकी कीमत 32,990 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट से इसे डिस्काउंट के बाद 30 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।