Teachers Day 2022: अपने टीचर्स को गिफ्ट कर सकते हैं ये खास डिजिटल डिवाइस, उनके काम को बना देंगे आसान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 04 Sep 2022 05:52 PM IST
best gift ideas for Teachers Day 2022 usefull digital gadgets for teachers
Teachers Day 2022 - फोटो : istock

    भारत में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जाता है। इस दिन छात्र, शिक्षकों को उनके जीवन को संवारने और उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हैं। हम सबके जीवन में कोई न कोई प्रिय शिक्षक जरूर होता है, जिनकी सीख आपको हमेशा याद रहती है और आप उनका सम्मान भी करते हैं। इस टीचर्स डे पर आप अपने पसंदीदा टीचर को खास डिजिटल डिवाइस गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनकी हेल्थ और डेली यूज में भी मदद कर सकता है। चलिए जानतें हैं इन डिजिटल डिवाइस और उनकी खासियत के बारे में...

    Jaypee electric Lunch Box
    Jaypee electric Lunch Box - फोटो : अमर उजाला

    इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स

    इस टीचर्स डे इलेक्ट्रिक टिफिन बॉक्स भी आपके टीचर्स को गिफ्ट देने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल मार्केट में कम कीमत में अच्छी क्वालिटी वाले इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स उपलब्ध हैं। हाल ही में घरेलू कंपनी Jaypee ने भी अपना इलेक्ट्रिक टिफिन लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक लंच बॉक्स को खासतौर पर खाने को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए लिहाज से डिजाइन किया जाता है। इन टिफिन बॉक्स की मदद से खाना किसी भी वक्त और कहीं भी गर्म किया जा सकता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    पावर बैंक

    सोशल मीडिया के दौर में स्मार्टफोन की बैटरी जरूरत से जल्दी खतम होती है। ऐसे में टीचर्स डे पर गिफ्ट के लिए पावर बैंक भी अच्छा ऑप्शन है। एक अच्छी क्वालिटी का पोर्टेबल पावर बैंक ऑफिस-कॉलेज के साथ-साथ ट्रैवलिंग में भी काफी यूजफुल रहता है। आजकल एक हजार से कम कीमत में भी फास्ट चार्जिंग और पोर्टेबल डिजाइन वाले पावर बैंक आसानी से उपलब्ध हैं।