काम की बात: 30 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट फुल एचडी मॉनिटर, शुरुआती कीमत 12,999 रुपये

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 31 Jul 2022 01:25 PM IST
Best Full Hd Monitor Under 30000 Rupees In India Starting Range From 12999
Best Full Hd Monitor Under 30000 - फोटो : अमर उजाला

    आजकल के डिजिटल दुनिया में स्मार्टफोन, टीवी के साथ लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। बच्चों के एजुकेशन से लेकर ऑफिस के काम तक सभी में कंप्यूटर की जरूरत तो होती ही है। ऐसे में एक अच्छी क्वालिटी की डिस्प्ले आपके अनुभव को और बढ़ा देती है। यदि आप भी 30 हजार रुपये से कम कीमत में बेस्ट फुल एचडी मॉनिटर की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 30 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट फुल एचडी मॉनिटर के साथ 12,999 रुपये में मिलने वाले फुल एचडी मॉनिटर के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    realme Flat Monitor
    realme Flat Monitor - फोटो : अमर उजाला

    रियलमी की तरफ से आने वाला Realme Flat Monitor मॉनिटर इस लिस्ट का सबसे कम कीमत का मॉनिटर है। इसमें 23.8 इंच की LED स्क्रीन और फुल एचडी का रिजॉल्यूशन मिलता है। कम स्क्रीन बेजल के साथ आने वाली डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 75Hz और ब्राइटनेस 250 निट्स है। कनेक्टिविटी के लिए मॉनिटर में HDMI 1.4 पोर्ट, एक VGA पोर्ट, एक डिस्प्ले पोर्ट और एक यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसकी 12,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और कंपनी के स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    LG Ultrawide 34WL50S
    LG Ultrawide 34WL50S - फोटो : LG

    एलजी के इस मॉनिटर में 34 इंच की अल्ट्रावाइड फुल एचडी IPS LED डिस्प्ले मिलती है, जो 2560x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 16:9 आस्पेक्ट रेशयो के साथ आती है। डिस्प्ले में एचडीआर का सपोर्ट भी दिया गया है। मॉनिटर में 33 फीसदी अधिक वाइड स्क्रीन मिलती है, जिससे आप एक बार में मल्टिपल विंडोज को भी ऑपरेट कर सकते हैं। मॉनिटर में MaxxAudio साउंड क्वालिटी और 5W का साउंड आउटपुट मिलता है। इस मॉनिटर को 25,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।