Top 5 TWS: दो हजार से कम कीमत वाले बेस्ट वायरलेस ईयरफोन, पानी में भी नहीं होंगे खराब

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 24 Aug 2023 01:17 PM IST
विज्ञापन
Best Earphones News In Hindi Know Top 5 Tws Earbuds Under 2000 That Do Not Get Damaged In Water
best Tws Earbuds Under 2000 - फोटो : अमर उजाला

    भारत में अब ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। एक जमाना था जब वायरलेस ईयरबड्स काफी महंगे हुआ करते थे, लेकिन अब बेहद कम कीमत में इन्हें खरीदा जा सकता है। टेक मार्केट में रियलमी, आईकू, रेडमी, बॉट, और न्वाइज जैसी कंपनियां हैं जो कम कीमत में दमदार साउंड और ड्यूरेबिलिटी वाले ईयरबड्स उपलब्ध करा रहे हैं। यदि आप भी कम कीमत में बेस्ट वायरलेस ईयरफोन की खोज कर रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 2 हजार से कम कीमत में पांच बेस्ट ईयरबड्स के बारे में बताएंगे। चलिए देखते हैं।

    Truke Clarity 5
    Truke Clarity 5 - फोटो : Truke

    बड्स में छह माइक और एनवायर्नमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट दिया गया है। Truke Clarity 5 में 3 इक्विलाइजर मोड और 35ms लो लैटेंसी गेमिंग मोड भी मिलता है। बड्स के साथ बढ़िया बास और क्लियर वॉयस का सपोर्ट है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 टेक्नोलॉजी और डुअल कनेक्टिविटी फीचर का सपोर्ट है। बड्स की कीमत 1,499 रुपये है।

    Portronics Harmonics Twins S6 TWS
    Portronics Harmonics Twins S6 TWS - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप सबसे कम कीमत में IPX4 रेटिंग वाले ईयरबड्स चाहते हैं तो आपके लिए Portronics Harmonics Twins S6 बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ 50 घंटे का प्लेबैक टाइम, ब्लूटूथ V5.3 का सपोर्ट, 10 मिमी ड्राइवर्स, 10 मिमी ड्राइवरों और क्वाड-माइक का सपोर्ट मिलता है। बड्स की कीमत 1,099 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें