Year Ender 2022: इस साल लॉन्च हुईं ये किफायती ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच, शुरुआती कीमत 2 हजार से भी कम

पिछले दो सालों में कोविड से लड़ने के बाद साल 2022 की शुरुआत भी कोविड 19 के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन के बीच हुई, हालांकि उसके बाद साल 2022 पिछले दो सालों की तुलना में कोरोना से राहत पूर्ण रहा। कोविड के बाद से ही फिटनेस मार्केट में तेजी देखने को मिली है। साथ ही एक अच्छे फिटनेस डिवाइस के दौर पर स्मार्टवॉच का चलन भी बढ़ा है। भारत में अब स्मार्टवॉच मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं। अब आपको अच्छी स्मार्टवॉच के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं हैं, Realme,Noise, boAt, Boult और Fire Bolt जैसी कई कंपनियां हैं जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच उपलब्ध करा रही हैं। यदि आप भी कम कीमत में बढ़िया स्पेसिफिकेशन और कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में आने वाली बेस्ट टॉप-5 ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

Noise Colorfit Icon Buzz
न्वाइस की तरफ से आने वाली इस वॉच को 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। सस्ती होने से बाद भी इस वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच दिखने में भी शानदार है। इसके साथ 1.69 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Noise Colorfit Icon Buzz में 7 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। वॉच में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के लिए SpO2 सेंसर, 24x7 हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर देखने को मिलते हैं। वॉच के साथ 100 क्लाउड बेस्ज वॉच फेसेज और साइकलिंग, रनिंग जैसे 8 वर्कआउट मोड मिलते हैं। Noise Colorfit Icon Buzz में कनेक्टिविटी के लिए न्वाइस हेल्थ सूट्स और वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। वॉच चार कलर ऑप्शन में आती है।

Crossbeats ignite Grit
Crossbeats ignite Grit स्मार्टवॉच को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वॉच रोयल ब्लू, इंक ब्लू और रोज पिंक कलर ऑप्शन में आती है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच में 1.75 इंच का बड़ा स्क्वायर शेप डायल मिलता है, जो कि सुपर विविड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वॉच में वॉयस असिस्टेंट और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 200 से ज्यादा वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। वॉच में एआई इनेबल्ड हेल्थ सेंसर्स के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, हार्ट रेट मेजरमेंट, स्टॉप वॉच, टाइमर, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक प्लेबैक, रियल-टाइम वेदर, फाइंड योर फोन, कैलकुलेटर, फीमेल हेल्थ मॉनिटर और ड्रेनिंग वॉटर का सपोर्ट भी मिलता है।