Smartwatch: आधी से भी कम कीमत में मिल रहीं ये ब्लूटूथ कॉलिंग वॉच, मिलते हैं कई दमदार सेफ्टी फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 27 Nov 2022 10:43 AM IST
best Bluetooth calling smartwatch under 3000 with many safety features see the list
best Bluetooth calling smartwatch - फोटो : अमर उजाला

    आज के सोशल मीडिया दौर और डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्टफोन के साथ एक अच्छी स्मार्टवॉच भी बड़े काम की डिवाइस हो गई है। साथ ही आपको अब अच्छी और ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं होती है। Realme,Noise, boAt, Boult और Fire Bolt जैसी कई कंपनियां हैं जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ स्मार्टवॉच उपलब्ध करा रही हैं। यदि आप भी कम कीमत में बढ़िया स्पेसिफिकेशन वाली ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको तीन हजार से भी में आने वाली बेस्ट और कई दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

    Fire-Boltt Ring 2
    Fire-Boltt Ring 2 - फोटो : amarujala

    Fire Boltt Ring 2

    फायर बोल्ट की इस स्मार्टवॉच को 9,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था, लेकिन अब इस वॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 2,499 रुपये और फ्लिपकार्ट से 2,999 रुपये में खरीदने का विकल्प मौजूद है। Fire-Boltt की इस वॉच को ब्लैक, ब्लू, पिंक और सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

    Fire-Boltt Ring 2 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। वॉच में 1.69 इंच की HD टच डिस्प्ले दी गई है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए Fire-Boltt Ring 2 को IP67 की रेटिंग मिली है। इस वॉच की बैटरी को लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Fire-Boltt Ring 2 के साथ क्विक डायल पैड, SpO2, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और हार्ट रेट ट्रैकिंग की सुविधा है।

    Crossbeats ignite Grit
    Crossbeats ignite Grit - फोटो : अमर उजाला

    Crossbeats ignite Grit

    3 हजार से कम कीमत में Crossbeats ignite Grit एक बेस्ट ऑप्शन है। इस वॉच की कीमत 9,999 रुपये है लेकिन इस वॉच को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वॉच रोयल ब्लू, इंक ब्लू और रोज पिंक कलर ऑप्शन में आती है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच में 1.75 इंच का बड़ा स्क्वायर शेप डायल मिलता है, जो कि सुपर विविड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

    वॉच में वॉयस असिस्टेंट और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 200 से ज्यादा वॉच फेसेज का सपोर्ट मिलता है। वॉच में एआई इनेबल्ड हेल्थ सेंसर्स के साथ ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, हार्ट रेट मेजरमेंट, स्टॉप वॉच, टाइमर, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक प्लेबैक, रियल-टाइम वेदर, फाइंड योर फोन, कैलकुलेटर, फीमेल हेल्थ मॉनिटर और ड्रेनिंग वॉटर का सपोर्ट भी मिलता है।