25000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 16 Sep 2022 03:36 PM IST
Best Android Smart TV Under 25000 In India 2022 Check Full List Here
Best Android Smart TV Under 25000 - फोटो : अमर उजाला

    ओवर द टॉप (OTT) का दायरा तेजी से बढ़ने से स्मार्ट टीवी का मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही स्मार्ट टीवी की कीमतें भी पहले के मुकाबले कम हैं। अब मार्केट में कम कीमत में भी अच्छी क्वॉलिटी और फीचर्स वाली स्मार्ट टीवी आसानी से मिल जाती है। यदि आप भी 25 हजार रुपये तक की कीमत में अच्छी स्पेसिफिकेशन के साथ शानदार डिस्प्ले वाली टीवी की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 25 हजार रुपये तक की रेंज में बेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे। चलिए जानतें हैं।

    Realme Smart TV
    Realme Smart TV - फोटो : amarujala

    realme Smart TV X Full HD

    25 हजार से कम कीमत में realme Smart TV X Full HD एक अच्छा ऑप्शन है। इस टीवी को 23,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। रियलमी की इस टीवी में 43 इंच की फुल एचडी स्क्रीन मिलती है। इस टीवी की स्क्रीन में बेजललेस डिजाइन के साथ 7 डिस्प्ले मोड्स मिलते हैं। टीवी की स्क्रीन की ब्राइटनेस 400+ निट्स है। रियलमी की इस टीवी में 24W का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। आपको इसके साथ स्मार्ट रिमोट मिलेगा जिसके साथ कई शॉर्टकट कीज भी होंगी।

    Xiaomi Smart TV X Series
    Xiaomi Smart TV X Series - फोटो : Mi

    Xiaomi Smart TV X43

    शाओमी की ओर से आने वाली यह स्मार्ट टीवी भी इस रैंज में एक अच्छा ऑप्शन है। इस टीवी की कीमत 26,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर्स और कैशबैक के साथ इसे 25 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस टीवी में 43 इंच की 4K डिस्प्ले और डॉल्बी ऑडियो के साथ 30W का साउंट आउटपुट दिया गया है। स्मार्ट टीवी बेजल-लेस प्रीमियम मेटल डिजाइन के साथ आती है। शाओमी टीवी में DTS-HD और DTS का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी डिस्प्ले क्वालिटी में आपको थियेटर वाला एक्सपीरियंस मिलता है। इस टीवी में यूट्यूब म्यूजिक को आप सीधे म्यूजिक टैब से भी एक्सेस कर सकते हैं। इस टीवी में एंड्रॉयड TV 10 आधारित 64 बिट वाला क्वाडकोर A55 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही इसमें 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज भी दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें