Budget Phones: बजट केवल 15 हजार और चाहिए बेस्ट स्मार्टफोन? कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए 5 सबसे बेहतरीन ऑप्शन क्या?
Best 5G smartphones for college students
: अगर आप भी कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट हैं और नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं। तो यहां 15 हजार के बजट में कई ऐसे स्मार्टफोन्स मौजूद हैं, जो कैमरा, बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस देते हैं। आइए जानते हैं इनमें से आपके लिए कौन-सा सबसे सही रहेगा?

Best budget mobile for online studies 2026:
आज के समय में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है। अब ऑनलाइन क्लास, डिजिटल नोट्स, प्रोजेक्ट वर्क, वीडियो लेक्चर और मनोरंजन तक, लगभग हर काम मोबाइल पर ही निर्भर हो गया है। ऐसे में अगर आपका बजट 15,000 रुपये तक है और आप ऐसा फोन चाहते हैं जो कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में शानदार हो, तो बाजार में कई जबरदस्त विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं उन 5 स्मार्टफोन्स के बारे में जो 2026 में कॉलेज छात्रों के लिए सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आए हैं।

Samsung Galaxy M17 5G: पढ़ाई और फोटोग्राफी का शानदार कॉम्बिनेशन
अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो कैमरा और डिस्प्ले दोनों में जबरदस्त हो, तो सैमसंग गैलेक्सी M17 5G एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो अच्छी तस्वीरें लेने में सक्षम है। वहीं 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले नोट्स पढ़ने, ऑनलाइन क्लास देखने और वीडियो स्ट्रीमिंग को बेहद आरामदायक बनाती है।फोन में 5000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही Samsung का One UI और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट इसे छात्रों के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। कीमत की बात करें तो यह आपको 13,999 से 14,999 रुपये तक मिल जाएगा।

Vivo T4X 5G: कॉलेज के साथ, कॉलेज के बाद भी
अगर आपको दिनभर फोन इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ती है और आप बार-बार चार्जिंग से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए विवो T4X 5G एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन की पढ़ाई, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और चैटिंग के बाद भी आसानी से साथ निभा सकती है।फोन में 6.72 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा मिलता है। साथ ही इसकी परफॉर्मेंस रोजमर्रा के कामों और हल्की गेमिंग के लिए पर्याप्त है। वहीं, यह आपको 14,499 की रेंज में मिल जाएगा।