5G Phone: 12 हजार के बजट में ये 5G फोन हैं सबसे बेस्ट, कैमरे से लेकर बैटरी तक, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 18 Sep 2023 02:46 PM IST
best 5g smartphone under rs 12000 with good camera and battery life see full list
5G phone under 12000 - फोटो : अमर उजाला

    यदि आप किफायती 5G फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो अब भारत में कम कीमत में कई सारे 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। इन स्मार्टफोन में आपको बढ़िया कैमरा सेटअप, दमदार डिस्प्ले और बड़ी बैटरी का भी सपोर्ट मिलता है। 10 हजार से 15 हजार सेगमेंट को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, इस रेंज में कम ही 5G फोन देखने मिलते हैं। अगर आपका बजट कम है और आपको 5जी फोन लेना है तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। यहां हम आपको 12 हजार तक की कीमत में मिलते वाले सबसे बेस्ट 5G फोन के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट।

    Poco M6 Pro 5G
    Poco M6 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    POCO M6 Pro 5G

    Poco M6 Pro 5G को भारत में 11 हजार से भी कम की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। इस फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज और 6 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 6.79 इंच की LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग, स्नैपड्रैगन जेन 2 प्रोसेसर, डुअल रियर का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

    Infinix Hot 20 5G
    Infinix Hot 20 5G - फोटो : Infinix

    Infinix HOT 20 5G

    फोन को 17 हजार से अधिक कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन इसे अब 12 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। Infinix HOT 20 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 प्रोसेसर और 4 जीबी LPDDR4x रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 18 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें