Best 5G Phone: भारत में मिलने वाले बेस्ट स्टाइलिश 5G फोन, देखें पूरी लिस्ट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 02 Nov 2022 08:40 PM IST
Best 5g Smartphone In India 2022 See 5g Phones List Price Features Specs In Hindi
iQOO Z6 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    देश में 5G सेवाएं रोलआउट हो गई हैं। टेलीकॉम कंपनी एयरटेल और जियो ने देश के प्रमुख शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत भी कर दी है। 5G कनेक्टिविटी में 4G के मुकाबले करीब 20 गुना तेज गति से इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण है कि कई 4G स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन को अपग्रेड करने पर विचार कर रहे हैं। यदि आप भी अपने फोन को 5G में अपग्रेड करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में मिलने वाले पांच बेस्ट स्टाइलिश 5G फोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    Samsung Galaxy M13 5G
    Samsung Galaxy M13 5G - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy M13 5G

    सैमसंग के इस फोन को 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy M13 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ One UI 4 मिलता है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। Samsung Galaxy M13 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। Samsung Galaxy M13 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy M13 5G में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 15W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

    Poco M4 Pro 5G
    Poco M4 Pro 5G - फोटो : अमर उजाला

    Poco M4 Pro 5G

    Poco M4 Pro 5G को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Poco M4 Pro 5G में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक LPDDR4X रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। Poco M4 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। फोन के साथ 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।