5G phone: सबसे सस्ते पांच 5G स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से भी कम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Oct 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
best 5g phone under 15000 in india specifications features price
Best 5G Smartphone Under 15000 - फोटो : अमर उजाला

    देश में एक अक्तूबर से हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5जी सेवा की शुरुआत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान से देश को 5जी सर्विस की सौगात दी। एयरटेल के साथ अब जियो भी 5जी सर्विस शुरू करने वाला है। इसको लेकर स्मार्टफोन कंपनियां पहले से ही तैयार नजर आ रही हैं, इसलिए भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में 5जी कनेक्टिविटी वाले कई फोन लॉन्च हो चुके हैं। यदि आप भी कम कीमत में 5जी फोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 15 हजार रुपये से कम में अच्छी स्पेसिफिकेशन वाले 5जी फोन के बारे में बताएंगे। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

    Lava Blaze 5G
    Lava Blaze 5G - फोटो : अमर उजाला

    Lava Blaze 5G

    यह भारत में सबसे कम कीमत वाला 5जी फोन है। Lava Blaze 5G की कीमत 10 हजार रुपये से कम होने वाली है और फोन की बिक्री दीवाली पर शुरू होगी। Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक भी मिलेगा। Lava Blaze 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट है। इसके अलावा Lava Blaze 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का और अन्य लेंस AI हैं। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    iQOO Z6 Lite 5G
    iQOO Z6 Lite 5G - फोटो : अमर उजाला

    iQoo Z6 5G

    iQoo Z6 5G भी 15 हजार से कम कीमत में आने वाला एक अच्छा 5जी ऑप्शन है। फोन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर के साथ आता है। साथ ही फोन में 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें