Best 43 inch Smart TV: 30 हजार रुपये तक की कीमत में बेस्ट टीवी, डॉल्बी साउंड मिलेगा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 16 Jul 2022 01:28 PM IST
Best 43 inch Smart TVs to buy in the Budget Segment Frome realme to xiaomi and others
BEST 43INCH TV - फोटो : amarujala

    ओवर द टॉप (OTT) का दायरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। इसका बड़ा नुकसान यह हो रहा है कि डीटीएच के सब्सक्राइबर्स की संख्या में कमी हो रही है, खासतौर पर शहरी क्षेत्र में तो लोग टीवी का इस्तेमाल इंटरनेट के जरिए ही कर रहे हैं। लोगों को स्मार्ट टीवी के साथ ओटीटी एप्स पर सभी तरह के और मनचाहे कंटेंट मिल जा रहे हैं, ऐसे में उन्हें डीटीएच की जरूरत ही नहीं पड़ रही है। स्मार्ट टीवी का मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। अब आपको 21 से 30 हजार रुपये तक की रेंज में भी 4के स्मार्ट टीवी मिल जाएंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको 30 हजार रुपये तक की रेंज में बेस्ट 43 इंच स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे।

    realme Smart TV X
    realme Smart TV X - फोटो : amarujala

    realme Smart TV X Full HD

    रियलमी के इस टीवी की कीमत 23,999 रुपये है। इस टीवी की साइज 43 इंच की है और आपको फुल एचडी स्क्रीन मिलेगी। इस टीवी की स्क्रीन के साथ आपको बेजललेस डिजाइन मिलेगी। इसमें 7 डिस्प्ले मोड्स मिलेंगे। टीवी की स्क्रीन की ब्राइटनेस 400+ निट्स है। इसके साथ 24W का डॉल्बी ऑडियो स्टीरियो स्पीकर मिलेगा। इसके साथ स्मार्ट रिमोट मिलेगा जिसके साथ शॉर्टकट कीज भी होंगी।

    OnePlus TV Y1S
    OnePlus TV Y1S - फोटो : OnePlus

    OnePlus TV Y1S 43

    OnePlus TV Y1S 43 इंच की कीमत 26,999 रुपये है। टीवी के साथ HDR10+, HDR10 और HLG का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा टीवी के साथ एंड्रॉयड 11 मिलेगा और इनके साथ डॉल्बी ऑडियो भी मिलेगा। टीवी के साथ HDR10, HDR10+, HLG फॉर्मेट का सपोर्ट मिलेगा। डिस्प्ले को ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें 20W का स्पीकर है।