Asus के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 5,000 रुपये तक की कटौती
Asus ZenFone Max Pro M2, asus ZenFone Max Pro M1, asus ZenFone Max M2, asus ZenFone 5Z

आसुस ने भारत में अपने तीन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। Asus के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1, जेनफोन मैक्स प्रो एम2, जेनफोन मैक्स 2 और जेनफोन 5जेड शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सभी फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1, जेनफोन मैक्स प्रो एम2, जेनफोन मैक्स 2 और जेनफोन 5जेड की नई कीमत
इस फोन की शुरुआती कीमत पहले 9,999 रुपये थी लेकिन अब 8,499 रुपये है। वहीं आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती हुई है और अब यह फोन 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इसके अलावा आसुस जेनफोन 5जेड को 5,000 रुपये की कटौती के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं जेनफोन मैक्स एम2 अब 8,499 रुपये में मिल रहा है।

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है।फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।