यह है दुनिया का सबसे फास्ट स्मार्टफोन, गिरने पर टूटेगा भी नहीं

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 24 Jul 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Asus ROG Phone 2 Launched with Snapdragon 855 Plus, this is the world fastest phone
Asus ROG Phone 2 - फोटो : social media/@DurvidImel

    चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने कुछ दिन पहले ही अपना नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 प्लस पेश किया है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस दुनिया का सबसे तेज प्रोसेसर है। वहीं आसुस ने स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ दुनिया का पहला स्मार्टफोनAsus ROG Phone 2पेश किया है। ऐसे में आसुस आरओजी फोन 2 दुनिया का सबसे तेज स्मार्टफोन कहा जा रहा है तो आइए इस फोन और स्नैपड्रैगन 855 प्लस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Snapdragon 855 Plus
    Snapdragon 855 Plus - फोटो : Mashable India

    स्नैपड्रैगन 855 प्लस की खासियतें

    कंपनी के दावे के मुताबिक स्नैपड्रैगन 855 प्लस किसी भी स्मार्टफोन के लिए सबसे पावरफुल प्रोसेसर है। ग्राफिक्स रेंडरिंग में यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 के मुकाबले 15 प्रतिशत तेज है। यह प्रोसेसर 5जी गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.96 GHz है और इस प्रोसेसर को 7nm प्रोसेस तकनीक पर तैयार किया गया है। इसकी प्रोसेसर की अधिकतम डाउनलोडिंग क्षमता 2Gbps है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर 192 मेगापिक्सल तक का सिंगल कैमरा सपोर्ट करता है। आइए अब दुनिया के सबसे तेज फोन के बारे में जानते हैं।

    Asus ROG Phone 2
    Asus ROG Phone 2 - फोटो : social media

    Asus ROG Phone 2 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित ROG UI दिया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि यूजर्स के पास स्टॉक एंड्रॉयड पर स्विच करने का विकल्प होगा। इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। ऐसे में फोन के आसानी से टूटने का कोई डर नहीं है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर है और इसमें 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें