सिर्फ 8,499 रुपये में 3GB रैम के साथ खरीदें यह फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी

आसुस ने पिछले साल भारत में अपने आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 को 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया था। बाद में इस फोन को अपग्रेडेड वर्जन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 भी कंपनी ने पेश किया। वहीं अब फ्लिपकार्ट पर आसुस OMG डेज सेल की शुरुआत हुई है जो 6-9 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में आसुस के कई सारे स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। इसी सेल में आसुस का जेनफोन मैक्स प्रो एम1 अबतक की सबसे कीमत पर बेचा जा रहा है।

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है।

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का कैमरा
फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।