Asus 6Z के 128GB/ 256GB वेरियंट की पहली सेल आज, मिलेगा 48MP का सेल्फी कैमरा

Asus 6Z को कंपनी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। पिछले महीने इस फोन के 6GB+64GB स्टोरेज वेरियंट की बिक्री हो रही थी, वहीं आज यानी 1 जलाई को इस फोन के 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की पहली सेल है। Asus 6Z के इन दोनों वेरियंट को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस फोन की खासियततों की बात करें तो रोटेटिंग कैमरा है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Asus ZenFone 6 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Asus ZenFone 6 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे मूव कर सकते हैं इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। जैसे- यदि आप किसी खास एंगल पर फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो कैमरे को उसी एंगल पर रोक सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही यदि कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरा फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा। कैमरे की एक और खासियत है कि आप लेंस को एक बटन के जरिए ऊपर और नीचे करके शॉट ले सकते हैं। ऐसे में आपको ्अपनी जगह बदलने की जरूरत नहीं होगी।