Apple Watch Ultra: क्या खास है इस स्मार्टवॉच में, एपल ने क्यों कहा है सबसे पावरफुल वॉच?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Sep 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
Apple Watch Ultra price in India specifications features and more
Apple Watch Ultra - फोटो : apple

    एपल ने आईफोन 14 सीरीज के साथ Apple Watch Ultra को भी लॉन्च किया है जो कि कंपनी की नई और पहली रग्ड स्मार्टवॉच है। Apple Watch Ultra को एपल ने दुनिया की सबसे पावरफुल और मजबूत स्मार्टवॉच कहा है। Apple Watch Ultra की बैटरी एक बार की चार्जिंग के बाद 60 घंटे तक का बैकअप देगी। Apple Watch Ultra को सिर्फ सेलुलर मॉडल औ 49mm साइज के साथ पेश किया गया है। Apple Watch Ultra में जीपीएस के लिए डुअल फ्रीक्वेंसी सपोर्ट है और इसमें एक एक्शन बटन भी दिया गया है।

    Apple Watch Ultra
    Apple Watch Ultra - फोटो : अमर उजाला

    Apple Watch Ultra की कीमत और उपलब्धता

    Apple Watch Ultra की कीमत 89,900 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 23 सितंबर से भारत, जर्मनी, कनाडा और अमेरिका समेत 40 देशों में शुरू होगी। Apple Watch Ultra के लिए प्री-बुकिंग लॉन्चिंग के साथ ही शुरू हो गई है।

    Apple Watch Ultra
    Apple Watch Ultra - फोटो : apple

    Apple Watch Ultra की स्पेसिफिकेशन

    Apple Watch Ultra में 49mm में रेटिना डिस्प्ले है जिसकी पिक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है। इसकी बॉडी टाइटेनियम की है और डिस्प्ले पर सफायर ग्लास है। बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी वॉच 5 प्रो को सफायर ग्लास के साथ पेश किया है। Apple Watch Ultra में Wayfinder वॉच फेस मिलता है। नई वॉच में नया एक्शन बटन है जिसका इस्तेमाल कई फीचर्स के लिए हो सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें