Apple MacBook Air: 30 हजार रुपये सस्ते में खरीदने का मौका! यहां मिल रहा शानदार डिस्काउंट, फीचर्स भी जानें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 18 Jan 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
Apple MacBook Air price cut upto Rs 30000 on Amazon Great Republic Day Sale
Apple MacBook Air - फोटो : apple

    यदि आप कम कीमत में एपल मैकबुक खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। अमेजन पर अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल 2023 (Amazon Great Republic Day sale 2023) की शुरुआत हो गई है। यह सेल 20 जनवरी तक चलने वाली है। इस सेल में Apple MacBook Air को 30 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। सेल में मैकबुक के साथ कीमत में डिस्काउंट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी देखने मिल रहा है। यानी आप अमेजन सेल में खरीदारी करते काफी बचत कर सकते हैं।

    Apple MacBook  Air (2020)
    Apple MacBook  Air (2020) - फोटो : Apple

    Apple MacBook Air पर ऑफर्स

    अमेजन ग्रेड रिपब्लिक डे सेल में 99,900 रुपये कीमत वाले 2020 Apple MacBook Air को 13 फीसदी डिस्काउंट के साथ 86,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। लैपटॉप की खरीद पर एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक की बचत हो सकती है। वहीं लैपटॉप को 4,156 रुपये प्रति माह की आसान ईएमआई पर भी लिया जा सकता है।

    सिर्फ इतना ही नहीं एपल मैकबुक एयर के साथ 17,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यानी आप अपने मौजूदा लैपटॉप को एक्सचेंज करके भी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज की कीमत पुराने लैपटॉप की कंपनी और मॉडल की कंडीशन पर निर्भर करती है। सभी ऑफर्स और एक्सचेंज के साथ Apple MacBook Air को 66,690 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    Apple MacBook Air (2020)
    Apple MacBook Air (2020) - फोटो : Apple

    Apple MacBook Air के फीचर्स

    एपल के मुताबिक MacBook Air दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला 13 इंच का नोटबुक है। इसमें 13.3 इंच डिस्प्ले मिलता है, जो (2560x1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें एपल के अपने इनहाउस Apple M1 प्रोसेसर मिलता है। यह प्रोसेसर फास्ट है और आठ कोर पर काम करता है। इसमें कस्टम जीपीयू, इमेज सिग्नल प्रोसेसर, सिक्योर एनक्लेव और न्यूरल इंजन का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें