Apple iPhone 14: आईफोन की पहली सेल आज, मिलेगा शानदार कैशबैक, जानें सभी फीचर्स

एपल ने भारत में अपने नए आईफोन 14 सीरीज की पहली सेल की घोषणा कर दी है। आईफोन 14 सीरीज को आज यानी 16 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। आईफोन के साथ Apple Watch Series 8 और Apple Watch SE को भी आज से ही खरीदा जा सकेगा। बता दें कि एपल ने हाल ही में आईफोन 14 सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया है। आईफोन 14 सीरीज और नई एपल वॉच को 16 सितंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और एपल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इन डिवाइस को प्री-बुक किया जा सकता है।

ये ऑफर्स मिलेंगे
एपल नए आईफोन की पहली सेल के साथ कई सारे ऑफर्स भी देने वाला है। ग्राहकों को HDFC बैंक के क्रेडिट पर 6,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, 16,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगा। ग्राहकों को 79,900 रुपये कीमत वाले iPhone 14 की खरीद पर HDFC बैंक के क्रेडिट पर 5,000 रुपये का कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। iPhone 14 Pro पर 4,000 रुपये और iPhone 14 Pro Max की खरीद पर भी 4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं Apple Watch Series 8 की खरीद पर ग्राहकों को 3000 रुपये का कैशबैक और Apple Watch SE पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर और ईएमआई ऑप्शन एपल के सभी नए प्रोडक्ट पर मिलेंगे।

iphone 14 की स्पेसिफिकेशन
iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है, जो (2556x1179 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 460 ppi के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। iPhone 14 में ए15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, जो 5 कोर जीपीयू के साथ आता है। आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। iPhone 14 में ई-सिम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है।