Apple ने 6,000 रुपये तक महंगे कर दिए ये प्रोडक्ट, आईफोन से लेकर आईपैड तक हैं लिस्ट में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Oct 2022 11:59 AM IST
Apple has increased the prices of these devices including iphone se and more
Apple increased the prices - फोटो : अमर उजाला

    Apple ने दिवाली के खास मौके पर ग्राहकों को झटका देते हुए एक साथ कई सारे प्रोडक्ट महंगे कर दिए हैं। एपल ने कुछ दिन पहले ही नए iPad और iPad Pro को पेश किया है लेकिन साथ ही पुराने आईपैड को महंगा भी कर दिया है। आईपैड के अलावा एपल ने आईफोन की कीमत में भी 6,000 रुपये का इजाफा किया है। इसके अलावा एपल वॉच स्टैप की कीमत भी बढ़ी है। आइए जानते हैं विस्तार से.....

    ipad mini
    ipad mini - फोटो : apple

    Apple iPad mini: 3,000 रुपये तक महंगा

    iPad mini को 2021 में लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत अब 49,900 रुपये हो गई है। यह कीमत 64GB+Wi-Fi मॉडल की है। इसकी कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं 6GB+LTE मॉडल की कीमत अब 64,900 रुपये और 256GB+Wi-Fi की कीमत 64,900 रुपये हो गई है। iPad mini के 256GB+LTE वर्जन को अब 79,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    iPad Air (2022)
    iPad Air (2022) - फोटो : amarujala

    iPad Air 2022 के 64GB+Wi-Fi की कीमत 69,900 रुपये हो गई है जो कि पहले 54,900 रुपये थी। iPad Air 2022 के 64GB+LTE की कीमत 74,900 रुपये और 256GB+Wi-Fi की कीमत 74,900 रुपये और 256GB+cellular मॉडल को 89,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें