Apple Event 2018 : आईपैड प्रो समेत आज लांच हो सकते हैं ये 7 प्रोडक्ट्स

ऐपल का साल 2018 का दूसरा बड़ा इवेंट आज यानि 30 अक्टूबर को ब्रुकलिन अकादमी ऑफ म्यूजिक, हावर्ड गिलमा ओपेरा हाउस, न्यूयॉर्क में होगा। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। बता दें कि अभी पिछले महीने 12 सितंबर को आयोजित इवेंट में ऐपल का इवेंट हुआ था जिसमें कंपनी तीन नए आईफोन और ऐपल वॉच सीरीज 4 लांच किए हैं, वहीं आज के इवेंट में कंपनी नया आईपैड प्रो, आईपैड मिनी और मैक जैसे 7 प्रोडक्ट्स लांच कर सकती है। आइए डालते हैं इस पर एक नजर।

नया आईपैड प्रो
ऐपल इस इवेंट में नया आईपैड प्रो लांच कर दिया है। उम्मीदी की जा रही है कि नए आईपैड प्रो में फिजिकल होम बटन नहीं होगा और बेजल भी बहुत कम ही मिलेगा। नए आईपैड प्रो में फेस आईडी मिलेगी के साथ बड़ी डिस्प्ले और नया प्रोसेसर मिलेगा। आईपैड के साथ नया ऐपल पेंसिल भी लांच हो सकता है।

iPad Mini
कुछ लीक्स रिपोर्ट्स की मानें तो ऐपल नया आईपैड मिनी लांच कर सकता है। बता दें कि इससे पहले कंपनी आईपैड मिनी के लिए 3 साल पहले अपडेट जारी किए थे।