स्मार्टफोन है या बम: OnePlus Nord 2 में फिर हुआ धमाका, जल गई यूजर की जांघ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Nov 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Another OnePlus Nord 2 blasts user receives severe burns
OnePlus Nord 2 blast - फोटो : twitter.com/suhitrulz

    वनप्लस पहले प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करता था लेकिन पिछले साल कंपनी ने मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री की है। मिडरेंज मार्केट में वनप्लस की एंट्री तो OnePlus Nord के साथ अच्छी रही लेकिन उसके बाद इस सीरीज फोन में इतनी दिक्कतें आने लगी हैं जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। OnePlus Nord 2 को इसी साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से लगातार OnePlus Nord 2 में आग लगने की शिकायतें आ रही हैं। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब भी कोई यूजर OnePlus Nord 2 में आग लगने की शिकायत करता है तो कंपनी आग के कारण के ठिकरा यूजर के ऊपर ही फोड़ देती है। अब एक और OnePlus Nord 2 में आग लगने की खबर है।

    OnePlus Nord 2 blast
    OnePlus Nord 2 blast - फोटो : twitter.com/suhitrulz

    सुहित शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके कहा है कि उसके OnePlus Nord 2 में आग लग गई है जिसके कारण उसकी जांघ जल गई है। सुहित ने इस घटना की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें जख्म को देखा जा सकता है। तस्वीरें में साफ देखा जा सकता है कि यूजर के जींस की जेब जल गई है।

    oneplus nord 2 के चार्जर में ब्लास्ट
    oneplus nord 2 के चार्जर में ब्लास्ट - फोटो : twitter.com/TheGlitchhhh

    इस मामले पर कंपनी ने फिर से वही बात दोहराई है कि वह ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेती है। वह यूजर्स से संपर्क कर रही है और मामले की जांच कर रही है, हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब किसी OnePlus Nord 2 में आग लगी हो। इससे पहले भी एक दो बार नहीं, बल्कि कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं और हर बार कंपनी एक ही बात कहती है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें