Amazon Vs Flipkart: iPhone पर कहां मिल रहा बेस्ट ऑफर, आईफोन 13 ने तो महफिल लूट ली है

अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों साइट पर सेल की शुरुआत हो गई है। अमेजन पर जहां ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चल रही है, वहीं फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल ने धमाल मचा रखा है। फ्लिपकार्ट और अमेजन की यह सेल 29 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में सबसे पोपुलर iPhone 13 हो रहा है। इन दोनों साइट पर सेल शुरू होने से पहले से ही iPhone 13 ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर से लेकर गूगल ट्रेंड तक में iPhone 13 ही छाया हुआ है। आइए जानते हैं कि iPhone 13 पर सबसे बेस्ट डील कहां मिल रही है।

Flipkart Big Billion Days 2022 sale: आईफोन पर बेस्ट ऑफर
Apple iPhone 13 128GB को 56,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि इसकी वास्तविक कीमत 69,900 रुपये है। Flipkart आईफोन 13 पर 16,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। iPhone 13 का 256 जीबी वाला मॉडल 66,900 रुपये में और 512 जीबी वाला मॉडल 86,900 रुपये में मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट की इस सेल में iPhone 11 35,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है। iPhone 11 का 128 जीबी वाला मॉडल 39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। iPhone 12 mini का 64 जीबी वाला मॉडल 37,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में iPhone 12 का 64 जीबी वाला मॉडल 53,900 रुपये और 128 जीबी वाला मॉडल 58,900 रुपये लिस्ट है।