अमेजॉन समर सेल: 1,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं ये 10 शानदार गैजेट्स

अमेजॉन इंडिया पर समर सेल की शुरुआत हो गई है जो 16 मई को खत्म होगी। इस सेल के दौरान लैपटॉप, मोबाइल, हेडफोन और वाई-फाई राउटर जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिल रही है। अमेजॉन की इस सेल से हम आपके लिए लेकर आए हैं 10 ऐसे शानदार गैजेट्स जिनकी कीमत 1,000 रुपये से कम है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

बॉट हेडफोन
वैसे तो boAt के इस इन-इयर हेडफोन की कीमत 1,299 रुपये है लेकिन समर सेल में इसे 449 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें माइक्रोफोन और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए बटन भी दिया गया है।

नोकिया 105 की कीमत 1,199 रुपये है लेकिन इस फोन को सेल में 942 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें फीचर फोन में 1.8 इंच की डिस्प्ले, 4 एमबी रैम और 800mAh की बैटरी है। इसमें सिंगल सिम स्लॉट है।