5,999 रुपये में मिल रहा है 5000mAH बैटरी वाला यह स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 19 Feb 2018 04:56 PM IST
Amazon Infocus Carnival Sale, Dual camera smartphone at Rs 6,999 with 5000mAH battery
InFocus

    कम कीमत में शानदार फीचर्स वाले मोबाइल चाहिए तो आपके लिए अमेजॉन पर एक मोबाइल कार्निवाल सेल शुरू हुई है जिसका नाम इनफोकस कार्निवाल है जो 19-21 फरवरी 2018 तक चलने वाली है। इस कार्निवाल में इनफोकस के कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। साथ ही इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में सिर्फ 6,999 रुपये में डुअल कैमरा वाला फोन खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Infocus Vision 3
    Infocus Vision 3

    Infocus Vision 3- कीमत 6,999 रुपये

    इस फोन में आपको 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा इस मोबाइल में आपको रियर पर 13MP+5MP का डुअल कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4जी सपोर्ट, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4000mAh की बैटरी, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलेगी।

    InFocus Snap 4
    InFocus Snap 4

    InFocus Snap 4- कीमत 8,999 रुपये

    इस फोन में आपको 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस मोबाइल में आपको रियर पर 13MP+8MP का डुअल कैमरा, 8+8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा, 4जी सपोर्ट, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3000mAh की बैटरी, 4GB रैम और 64B स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें