अमेजन ग्रेट इंडियन सेल: 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले 6 स्मार्टफोन, मिलेगी 4GB तक रैम

अमेजन पर चल रही ग्रेट इंडियन सेल का आज चौथा दिन है। अभी तक हमने आपके टीवी, स्मार्टफोन, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताया है और आज हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतें 10,000 हजार रुपये से कम हैं। इन फोन में 4 जीबी तक रैम मिलेगी। आइए जानते हैं।

Honor 7X- कीमत 9,999 रुपये
इस फोन मेंडुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, किरिन 659 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.1, GPS/A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Nokia 2.1- कीमत 6,599 रुपये
Nokia 2.1 में एंड्रॉयड गो, 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, 4जी एलटीई, वाई-फाई, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और 4000mAh की बैटरी है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।