Amazon vs Flipkart Sale: 1,000 रुपये तक की कीमत में मिलते हैं ये बेस्ट प्रोडक्ट

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर फेस्टिवल सेल 2022 की शुरुआत हो गई है। अमेजन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल ने धमाल मचा रखा है। फ्लिपकार्ट और अमेजन की यह सेल 23 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाली है। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी के साथ गेमिंग प्रोडक्ट, ऑडियो, म्यूजिक सिस्टम पर भी शानदार ऑफर्स देखने को मिल रहा है। यदि आप भी इस सेल में कम कीमत में बेस्ट और यूजफुल प्रोडक्ट की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 1,000 रुपये तक की कीमत में मिलने वाले पांच बेस्ट प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Mivi Roam 2
मीवी के इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 2,999 रुपये है, लेकिन इस स्पीकर को अमेजन से मात्र 799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस ब्लूटूथ स्पीकर में पांच वॉट के ड्राइवर्स, ब्लूटूथ और 2 एक्स साउंड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्पीकर में 2000mAh की बैटरी मिलता है, जो 24 घंटे का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। स्पीकर में वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX7 की रेटिंग भी है। स्पीकर में पावरफुल BASS के साथ वायरलेस स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट है। साथ ही इसमें इन-बिल्ट माइक भी मिलता है। स्पीकर का वजन काफी हल्का है और इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।

Syska HT1250 Trimmer
घरेलू कंपनी Syska की ओर से आने वाले Syska HT1250 बियर्ड ट्रिमर भी 1,000 रुपये से कम में यूजफुल डिवाइस हो सकता है। इस बियर्ड ट्रिमर को मात्र 749 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसमें स्लिम और हैंडी डिजाइन के साथ स्टेनलेस स्टील ब्लेड मिलता है। इसके साथ बॉक्स में एक एडजेस्टेबल ब्रश भी मिलता है। इसके साथ 2mm से लेकर 20 लेंथ तक की सेटिंग मिलती है। Syska HT1250 Trimmer को यूएसबी केबल से फास्ट चार्ज किया जा सकता है, इसमें 90 मिनट की बैटरी लाइफ मिलती है।