Amazon-Flipkart sale: इन स्मार्टफोन पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, 10 हजार रुपये से भी कम में खरीदने का है मौका

यदि आप कम कीमत में किसी बढ़िया स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो नया फोन खरीदने का यह अच्छा समय है। 15 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल की शुरुआत हो गई है। इन सेल में स्मार्टफोन पर काफी शानदार डिस्काउंट देखने मिल रहा है। साथ ही बैंक कार्ड पर यूजर्स को एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी सेल में दिया जा रहा है। आपको 10 हजार से कम कीमत में प्रमुख और ब्रांडेड मोबाइल फोन मिल जाएगा, जिनमें रेडमी, नोकिया, रियलमी और सैमसंग जैसी कंपनियां के फोन शामिल हैं। यदि आप भी कम कीमत में किसी अच्छे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 हजार से कम कीमत में मिलने वाले शानदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

Realme C33
रियलमी के इस फोन को सेल में 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और Unisoc T612 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Realme C33 में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में 5000mAh बैटरी का सपोर्ट है।

Samsung Galaxy F13
Samsung Galaxy F13 भी 10 हजार से कम कीमत में एक बढ़िया सौदा कहा जाएगा। गैलेक्सी एफ13 को आप 9,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.60 इंच की HD+ डिस्प्ले है। इसमें Exynos 850 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन में 6000 mAh की बैटरी और 50+5 +2 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।