अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल: ब्रांडेड स्मार्ट TV पर मिलने वाले सभी ऑफर्स यहां जानें

आजकल स्मार्ट टीवी का ट्रेंड चल रहा है और ट्रेंड में शामिल होने आपको पसंद भी होगा। अमेजन पर जहां ग्रेट इंडियन सेल चल रही है, वहीं फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल का आयोजन हुआ है। ऐसे में हर रोज लाखों प्रोडक्ट्स बिक रहे हैं। फ्लिपकार्ट के दावे के मुताबिक 1 दिन में 30 लाख स्मार्टफोन्स बिक्री हुई है, हालांकि स्मार्टफोन के अलावा स्मार्ट टीवी पर भी शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको 32 इंच से लेकर 49 इंच तक के स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताएंगे।

Mi 4A PRO- 49 इंच
एमआई के इस स्मार्ट टीवी को आप 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 49 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें गूगल वॉयस सर्च, 15 भाषाओं का सपोर्ट, 20 वॉट का स्पीकर मिलता है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें। इस टीवी पर कोई छूट नहीं मिल रही है।

Thomson B9 Pro
थॉमसन के इस 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी को आप 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें एंड्रॉयड का सपोर्ट मिलेगा और साथ ही फेसबुक, नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। इस टीवी पर 15,000 रुपये की छूट मिल रही है।