अमेजॉन फैब सेल: रेडमी नोट 5 प्रो को सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका, स्मार्टफोन पर 40% तक की छूट

फ्लिपकार्ट की तरह ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन इंडिया वे भी सेल का आयोजन किया है। अमेजॉन ने अपनी इस सेल का नाम फैब फोन फेस्ट सेल दिया है। अमेजॉन की यह सेल 5 मार्च से 7 मार्च 2019 तक चलेगी। अमेजॉन की इस में स्मार्टफोन पर 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, वहीं रेडमी नोट 5 प्रो को सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। आइए इस सेल में मिलने स्मार्टफोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें इस सेल में यदि आप एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। इस सेल में रेडमी वाय2 को सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

इसके अलावा इस सेल में ऑनर 8एक्स 14,499 रुपये में मिल रहा है। इस फोन में 20MP+2MP का डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ AI का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी।