Airtel लांच करने वाला है 4G स्मार्टफोन, कीमत होगी 1,000 रुपये से भी कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 12 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Airtel to launch 4G Smartphone at Rs 1,000, All you need to know
Airtel to launch 4G Smartphone at Rs 1,000

    जियो को करारा जवाब देने के लिए एयरटेल नया दांव खेलने की तैयारी में है। खबर है कि एयरटेल नया 4जी स्मार्टफोन लांच करने वाला है जिसकी कीमत 1,000 रुपये से कम होगी। एयरटेल के उन ग्राहकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है जो अभी भी 2जी या 3जी सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं।

    AIRtel
    AIRtel

    एयरटेल के एक हजार रुपये से कम कीमत वाले 4जी स्मार्टफोन के आने के बाद कंपनी के 4जी ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि एयरटेल इस फोन के साथ कई सारे ऑफर्स भी देने की तैयारी में है। आइए जानते हैं विस्तार से।

    Airtel 4G Smartphone
    Airtel 4G Smartphone

    वैसे तो इस समय बाजार में 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 2,000 रुपये से 3,500 रुपये के बीच है। ऐसे में एयरटेल अपने फोन के साथ गिफ्ट कार्ड और फ्री सब्सक्रिप्शन देकर धमाल मचा सकता है। अभी तक बाजार में जियो का 4जी फोन है लेकिन वह फीचर फोन है। ऐसे में एयरटेल का यह बड़ा दांव माना जा रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें