32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले 5 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 9,999 रुपये

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में धीरे-धीरे 48 मेगापिक्सल वाले रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन को ट्रेंड बढ़ रहा है। कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले अपने स्मार्टफोन भारत में पेश भी कर चुकी हैं तो आइए एक नजर उन स्मार्टफोन पर डालते हैं जिनमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

सैमसंग गैलेक्सी ए70
Galaxy A70 में 6.7 इंच फुल एचडी इंफिनिटी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले लगा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Galaxy A70 में सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है ।जबकि इसके रियर में 3 कैमरे दिए गये है जिसमें एक लेंस 32 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन की कीमत 28,990 रुपये है।

Vivo V15
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा है। इस फोन की कीमत अब 21,990 रुपये हो गई है।