पंचहोल डिस्प्ले के साथ भारत में बिकने वाले 5 स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 14,990 रुपये

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Sat, 20 Jul 2019 09:41 AM IST
5 Punch hole display Smartphones in India Starting Price Rs 14,990
Top 5 Punch Hole Display Smartphone - फोटो : amar ujala

    पिछले साल तक स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले का ट्रेंड था, लेकिन समय के साथ अब नॉच खत्म ही हो गया है। नॉच को हटाने के बाद स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां या तो पॉप अप सेल्फी कैमरा दे रही हैं या फिर पंचहोल डिस्प्ले के साथ अपने स्मार्टफोन को बाजार में पेश कर रही है। तो यदि आप भी पंटहोल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो चलिए आज हम आपको भारतीय मोबाइल बाजार में पंचहोल डिस्प्ले के साथ बिकने वाले 5 स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं...

    Vivo Z1 Pro
    Vivo Z1 Pro - फोटो : vivo

    Vivo Z1 PRO

    वीवो का यह फोन सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला फोन है। फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है। इस फोन में पंचहोल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें नॉच नहीं है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की मदद से आप 4K अल्ट्रा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के खास फीचर्स की बात करें, इसमें शानदार परफॉर्मेंस के लिए मल्टी टर्बो, एआई टर्बो, कूलिंग टर्बो जैसे फीचर्स मिलेंगे। ग्राफिक्स के लिए इसमें आपको एड्रेनो 616 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में 4GB/6GB की रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज दी गई है। यह फोन तीन वेरियंट में मिलेगा, जिसमें पहला वेरियंट 4 जीबी रैम/64GB स्टोरेज, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरियंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

    Vivo Z1 Pro
    Vivo Z1 Pro - फोटो : Flipkart

    Vivo Z1 Pro का कैमरा

    वीवो जे1प्रो के कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ के लिए दिया गया है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको एचडीआर और एआई सुपर वाइड एंगल मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें