कमाल के हैं ये 5 गैजेट्स, बिना बिजली के करते हैं काम, देखें लिस्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 04 Oct 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
5 Electronic product thats operates with solar energy
solar powered product

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कई कंपनियां सराहनीय पहल करते हुए लोगों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही कुछ कंपनियां नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा से जुड़े संयंत्र और उपकरण लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। सोलर पैनल द्वारा सौर ऊर्जा को बिजली में रूपांतरित किया जाता है। इसके लिए सोलर पैनल को छत पर उस जगह रखा जाता है, जहां सूरज की सीधी धूप आती हो। गौरतलब है कि अपने देश में साल में लगभग 250-300 दिन सूरज निकलता है, जिसके कारण यहां सौर ऊर्जा की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं।

    solar power
    solar power

    सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरण

    सौर ऊर्जा पर आधारित प्रोडक्ट्स सूरज के होने पर बिजली पैदा करते हैं। कड़ी धूप में ये तेजी से काम करते हैं, जबकि कम धूप होने पर इनकी कार्य क्षमता भी कम हो जाती है। बारिश के दिनों में ये काम नहीं करते, लेकिन उस स्थिति से निपटने के लिए ज्यादातर प्रोडक्ट्स में ग्रिड से बिजली प्राप्त करने का विकल्प भी होता है यानी इन्हें बिजली से भी चलाया जा सकता है। यहां हम आपको सोलर एनर्जी से चलने वाले ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट्स की जानकारी दे रहे हैं। इनका इस्तेमाल करने से आप अपने बिजली बिल को कम करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।

    solar cooker
    solar cooker

    सोलर कुकर :

    सोलर कुकर दो तरह के होते हैं, बॉक्स टाइप और डिश टाइप। अगर घर में कम सदस्य हैं, तो बॉक्स टाइप कुकर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जबकि डिश टाइप सोलर कुकर बड़े परिवारों के लिए फायदेमंद है। इसमें आप तलने का काम भी कर सकते हैं। इसमें दाल, चावल, राजमा व सब्जियों आदि को उबाला जा सकता है। साथ ही इसमें केक आदि भी बेक किए जा सकते हैं। यह कामकाजी लोगों के लिए भी काफी कारगर है। सोलर कुकर में खाने की चीज उबालने के लिए इसे सूरज की रोशनी में रख देते हैं। इसके बाद इसमें जो भी पकाना है, उसे डाल देते हैं। 3-4 घंटे में खाना बन जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें बना खाना पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है, क्योंकि वह धीरे-धीरे बनता रहता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें