LED TV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह है लिस्ट, कीमत 10 हजार रुपये से कम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 24 Jul 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
5 Best LED TVs under Rs 10,000 from Micromax, BPL, TCL, and more
LED TV - फोटो : social media

    टीवी की कीमतें अब पहली जैसी नहीं है। हालत ऐसी हो गई है कि अब 10-12 हजार रुपये तक में स्मार्ट टीवी मिल जा रहा है। टीवी के बढ़ते बाजार को देखते हुए कई विदेशी कंपनियां भी भारत में आई हैं। यदि आप भी किसी एलईडी टीवी खरीदने की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है। इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ब्रांडेड एलईडी टीवी के बारे में बताएंगे।

    JVC 32N380C HD LED
    JVC 32N380C HD LED - फोटो : amazon

    JVC 32N380C HD LED

    JVC ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना 32 इंच का HD LED टीवी पेश किया है जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। इस टीवी में डॉल्बी सराउंड साउंड दिया गया है और इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस टीवी में किनारे बहुत कम है और 12 वॉट के दो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें दो एचडीएमआई और दो यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

    TCL 32D3000 HD Ready LED TV
    TCL 32D3000 HD Ready LED TV - फोटो : amazon

    TCL 32D3000 HD Ready LED TV

    TCL की 32 इंच के इस टीवी को अमेजन से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी का 28 इंच वाला वर्जन भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसमें एचडीएमआई पोर्ट और डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। इसमें 16 वॉट का स्पीकर है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें