घर के बड़े बुजुर्गों को गिफ्ट कर सकते हैं ये 4 शानदार स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 23 Jul 2018 12:40 PM IST
4 best smartphones you can buy for your parents
smartphones you can buy for your parents

    अगर आप भी चाहते हैं घर पर बैठे दादा-दादी या मम्मी-पापा के पास भी एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिसके जरिए वे आपसे लाइव बातें कर सकें और फोटो-वीडियो शेयर कर सकें तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो आपके मम्मी-पापा या घर के बड़े-बुजुर्गों के लिए परफेक्ट हैं। आइए देखते हैं।

    moto g6
    moto g6

    मोटो जी6 और मोटो ई5 प्लस

    स्टॉक एंड्रॉयड वाले स्मार्टफोन की बिक्री के मामले में मोटोरोला का नाम सबसे पहले आता है। ऐसे में आप मोटो जी6 को 13,999 रुपये और मोटो ई5 प्लस को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मोटो जी6 में 5.7 इंच की फुल एचडी और फुल व्यू डिस्प्ले है। इसमें 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं मोटो ई5 प्लस में 5000 एमएएच की बैटरी, 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    xiaomi redmi note 5 pro
    xiaomi redmi note 5 pro

    शाओमी के स्मार्टफोन

    15,000 रुपये तक की रेंज में शाओमी के अच्छे फोन बाजार में उपलब्ध हैं। रेडमी नोट 5 प्रो की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है और इसमें डुअल रियर कैमरे के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा नोट 5 और रेडमी वाय2 की भी आजमा सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें