आपके पास भले ही कैसा भी स्मार्टफोन हो ,लेकिन यदि उसमें कम रैम और कम स्टोरेज है तो आप स्मार्टफोन की परफॉरमेंस का आनंद नहीं ले पाएंगे। दरअसल किसी भी स्मार्टफोन के लिए रैम और स्टोरेज बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि कम रैम और कम स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में हैंग होने की समस्या अक्सर आती रहती है। तो, चलिए आज हम आपको 10 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है और उनमें 4 जीबी रैम है... Redmi 5: कीमत 9,290 रुपये इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 450 प्रोसेसर, 3300 एमएएच की बैटरी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ ब्यूटी मोड और फेस डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है। Honor 9N : कीमत 9,999 रुपये हॉनर 9N में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, ऑक्टाकोर हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 GPU, 3GB/32GB और 4GB/128GB वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फोन में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक दिया गया है। Honor 8C : कीमत 8,999 रुपये इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम और 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसर यूनिट) दिया गया है। फोन के कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी और साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। ऑनर 8सी में 32GB की स्टोरेज मिलेगी, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। Moto G6: कीमत 9,299 रुपये Moto G6 में 5.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में 1.8GHz का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट और डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, USB टाइप सी, NFC, 3.5mm का हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 4.2 है। Samsung Galaxy J6: कीमत 9,490 रुपये इस फोन में 5.6 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में सैमसंग का Exynos 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर,13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। फोन में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है। Nokia 6.1: कीमत 9,999 रुपये नोकिया 6.1 में 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0 और 3000mAh की बैटरी है। Redmi Y2: कीमत 9,790 रुपये इस फोन में डुअल सिम, 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर,4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन मे फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन के साथ 3 कार्ड स्लॉट मिलेंगे यानि आप एक बार में 2 सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। Honor 7C: कीमत 9,990 रुपये Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया गया है। फोन में 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, डुअल 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। Honor 9 Lite: कीमत 9,999 रुपये इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड ब्लर), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। Redmi Note 5ः कीमत 9,599 रुपये Redmi Note 5 में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है।